Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राज्यपाल द्वारा राजभवन में ध्वजारोहण

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज गणतंत्र दिवस पर राजभवन परिसर में प्रात: आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राज्यपाल ने पुलिस की टुकड़ी की सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन उद्यान में पीपल का पौधा भी लगाया।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा मिष्ठान वितरित किया। गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. एम. मोहनराव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This News :