Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
श्रीमंत अब मुंगावली और कोलारस उप चुनाव से रहेंगी दूर

बीजेपी सूत्रों की माने तो खबर अब यह आ रही है कि कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नए विबाद के बाद कोलारस और मुंगावली उप चुनाव से दूर रहेंगी .बताया गया है कि झंडाबंदन कि सूची में नाम न होने से बे नाराज हैं .पार्टी के नेता और श्रीमंत के करीबी ने बताया कि जब उन्हें झंडाबंदन से अलग रखा गया तो बो चुनाव प्रचार में क्यों जाएँ . इस नए विबाद ने कई चर्चाओं को जन्म दिया है .यहां बतादें कि कोलारस में जब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ,कैबिनेट मंत्री रुश्तम सिंह ,मंत्री विश्वाश सारंग को जिम्मेदारी दी गई ,तभी से उनका पारा सातबें आसमान पर था .उनकी इस नाराजगी को दूर करने के लिए प्रदेश के कद्दावर मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र आगे आए और भोपाल में अपने निवास पर श्रीमंत से बैठक कर लंबी चर्चा कि और उनकी नाराजगी को दूर किया ,बाबजूद इसके मुख्यमंत्री के कोलारस और मुंगावली बिधानसभा में अब तक हुए कार्यक्रमों में श्रीमंत शामिल नहीं हुईं .सूत्र बताते हैं कि श्रीमंत के रवैए से पार्टी संगठन और सत्ता नाराज है ,इसी कारण उन्हें झंडाबंदन कि सूची से अलग रखा गया है .देखना अब यह है कि आगे श्रीमंत क्या रुख अपनाती हैं .

Share This News :