Homeखेल ,
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: साउथ कोरिया को 'शूटकर' फाइनल में भारत

कुआंटान (मलेशिया)| भारतीय पुरुष सीनियर हॉकी टीम ने शनिवार को एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्धारित समय का खेल 2-2 से बराबर रहने के बाद परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट हुआ।

ऐसा रहा पेनाल्टी शूटआउट का रोमांच

पेनाल्टी शूटआउट में 3-3 से स्कोर बराबर रहने के बाद भारतीय गोलकीपर दक्षिण कोरिया का चौथा प्रयास विफल करने में तो सफल रहे, लेकिन गलत टैकल की वजह से कोरिया को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर वे गोल कर 4-4 से बराबरी करने में सफल रहे। भारत को भी उसके पांचवें प्रयास में गलत टैकल के कारण पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और भारतीय टीम ने 5-4 से बढ़त ले ली। इसके बाद भारतीय गोलकीपर ने कोरिया के पांचवें प्रयास को विफल करते हुए जीत भारत की झोली में डाल दिया।

किसने-किसने लगाए गोल

इसस पहले, निर्धारित समय के खेल में भारत के लिए तलविंदर सिंह ने 15वें मिनट में और रमनदीप ने 55वें मिनट में गोल दागे। वहीं दक्षिण कोरिया के लिए 21वें मिनट में इनवू सीयो और जिहून यांग ने 53वें मिनट में गोल किए।

Share This News :