Homeखेल ,
मुंबई में होगा आईपीएल 2018 का आगाज, फाइनल 27 मई को

नई दिल्ली। 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है आईपीएल का ग्यारहवां संस्करण। 6 अप्रैल को आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी मुंबई में होगी और 7 अप्रैल को मुंबई में पहला मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार आईपीएल शुरुआत मुंबई में 7 अप्रैल को होगी, और इस टूर्नामेंट का फाइनल 27 मई को खेला जाएगा। इसके ग्यारहवें संस्करण का फाइनल भी शायद मुंबई में ही खेला जाए।

आईपीएल को लेकर खिलाड़ियों की नीलामी 27-28 जनवरी को बेंग्लुरू में होगी। इस दौरान देश विदेश के बड़े से बड़े खिलाड़ी इस नीलामी में हिस्सा लेंगे। जहां हम बेहतर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रैंचाइज़ी मालिकों में होड़ देख सकते हैं।

लीग में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार खेली राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लॉयंस की टीमें इस बार नहीं खेलेंगी। इनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की लीग में वापसी होगी।

Share This News :