Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री नरोत्तम ने किया सड़क का शिलान्यास

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम पचोखरा पहंचकर 26 लाख 12 हजार लागत की डमरीकृत सडक का शिलान्यास किया।
पचोखरा में सुदुर सड़क निर्माण डामर रोड से आमन बालों के डेरा तथा बाबाजू के मकान से सोवरन रावत के डेरा तक डमरीकृत सडक बनाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला के अलावा राधाकांत अग्रवाल, जगदीश रावत, धीरू दांगी, पुष्पेन्द्र रावत, नाहर सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, सत्यम पंडा, आकाश भार्गव आदि उपस्थित थे।

Share This News :