Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
फीडबैक : बीजेपी में सिंधिया को कोसने की होड़

भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं में इन दिनों कांग्रेस पार्टी को नहीं , सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोसने की होड़ लगी है और यह नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गुड बुक में बने रहने से जय्दा कुछ नहीं है .गुना -शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मतदाताओं में गहरी पकड़ है और जितना श्री सिंधिया पर ब्यक्तिगत हमले बीजेपी करेगी ,इससे कोई लाभ होने बाला नहीं है ,क्यों की मतदाता नकारात्मक भाषा पसंद नहीं करता है .बीजेपी के कुछ नेता जमीनों का मामला उठाते है तो कुछ नेता श्रीमंत का मामला उठाते हैं .इनसबसे मतदाता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है .इनका जवाब श्री सिंधिया के बजाए उनकी बुआ केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कई बार दे चुकीं हैं .बरहाल बीजेपी की अपनी रणनीति है .मगर आम जनता का फीडबैक यह है की नकारात्मक नहीं सकारात्मक बात की जाय .

Share This News :