Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कोलारस और मुनागवली उप चुनाव का बिगुल बजा ,शिवराज की अग्नि परीक्षा -कांग्रेस को सीट बचने की चिंता

 à¤•ोलारस और मुनागवली उप चुनाव का बिगुल बज गया है , यह चुनाव शिवराज के लिए  अग्नि परीक्षा है और कांग्रेस को सीट बचने की चिंता रहेगी .दो बातें रहेंगी की क्या कांग्रेस पार्टी अपनी दोनों सीटें बचा पाएगी और क्या आगामी मुख्य चुनाव के लिए अपना रास्ता तय करेगी .जहाँ तक बीजेपी का सबाल है तो क्या बीजेपी कांग्रेस से दोनों सीटें छीन पायेगी .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मामा बाली छबि का लाभ कितना  मिलेगा यह तो चुनाव नतीजे के बाद ही सामने आएगा .बीजेपी को चुनाव बेतरणी पार कराने में शिवराज की भूमिका ही मुख्य रहने बाली है .दोनों सीटों को जीतने के लिए करोड़ों की सौगातों की बारिश की है .करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री ने तमाम घोस्नाएं की हैं .चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा गुजरात चुनाव के बाद से दोनों सीटों पर डेरा डाले हुए हैं .जनता की नब्ज के अनुसार काम कर रहे हैं .अब बीजेपी नेताओं के सुनियोजित दोरे होंगे .शिवराज की इस अग्नि परीक्षा में बीजेपी के सभी नेता मैदान सभांलने के लिए कमर कस चुके हैं .उधर कांग्रेस पार्टी में सारा दारोमदार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर है .हलाकि खबर है की पार्टी अध्यक्ष अरुण यादव चुनाव रणनीति बनाने में जुटे हैं .दोनों दाल अब पार्टी के उम्मीदबारों के चयन जायदा फोकस करेंगे .   à¤¯à¤¹ है चुनाव कार्यकर्म :चुनाव आयोग ने कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों जगह 24 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 28 फरवरी को मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एसएस बंसल ने बताया कि दोनों जगह उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने से लेकर नाम वापसी, मतदान और मतगणना की तारीखों की घोषणा की गई। इस घोषणा के साथ ही अशोकनगर और शिवपुरी में आचार संहिता लागू हो गई।

चुनाव आयोग की अधिसूचना के तहत 30 जनवरी को नोटिफिकेश जारी होकर नामांकन की शुरुआत होगी। 6 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 7 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 9 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी।

इसके बाद 24 फरवरी शनिवार को मतदान होगा, जबकि 28 फरवरी को मतगणना के साथ ही चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। आपको बता दें कि कोलारस सीट कांग्रेस विधायक राम सिंह के निधन से खाली हुई जबकि कांग्रेस के महेंद्र सिंह कालूखेडा के निधन से मुंगावली सीट खाली हुई है। दोनों ही सीटें कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन दोनों सीटों पर उसी के विधायक थे।

Share This News :