Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री ने 66 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी आर्थिक सहायता

छोटी दिवाली के पावन अवसर पर उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ खुशियाँ बांटी। उन्होंने इस दिन 66 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को विधायक स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए।

      चैक वितरण कार्यक्रम शनिवार को यहाँ ग्वालियर स्थित श्री पवैया के निज निवास “सेवा सदन” पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ने चैक प्राप्त करने आईं सभी महिलाओं की समस्यायें सुनीं और उन्हें आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। श्री पवैया विधायक स्वेच्छानुदान से अब तक 800 से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता वितरित कर चुके हैं। साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित लगभग एक दर्जन लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी बड़ी आर्थिक मदद दिलाई है।

श्री पवैया द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान से यह सहायता दवाओं, बच्चों की फीस तथा आर्थिक रूप से विपन्न व असहाय वृद्धजनों को वितरित की गई है।

  

Share This News :