Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्याज के छिलकों की तरह बिखरी कांग्रेस पर बीजेपी की एक जुटता और शिवराज की जन हितेषी योजनाएं पड़ेगी भारी

प्याज के छिलकों की तरह बिखरी कांग्रेस पर बीजेपी की एक जुटता और शिवराज सरकार  की जन हितेषी योजनाएं भारी  पड़ेगी . कांग्रेस पार्टी का प्रदेश में कोई एक कम्माँडर नहीं है .जितने नेता हैं उतनी कांग्रेस है . सिंधिया कांग्रेस ,दिग्विजय कांग्रेस ,अजय सिंह कांग्रेस ,अरुण यादव कांग्रेस ,कमलनाथ कांग्रेस और न जाने कितनी कांग्रेस हैं .इन सब कांग्रेस को देखकर लगता है की कांग्रेस प्याज के छिलकों की तरह बिखरी हुई है .पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है ,कोई नेता किसी के खिलाफ बोलता है .चुनाव सामने हैं और कांग्रेस पार्टी अब तक अपना चेहरा तय नहीं कर पाई है .दो उपचुनाव की तारीख का एलान कभी भी हो सकता है . पर कांग्रेस में केंकड़ा संस्कृति हाबी है .उधर बीजेपी पूरी तरह एक जुट है और शिवराज सरकार की योजनाओ का लाभ भी पार्टी को मिलेगा . à¤•ांग्रेस में अगर कोई जादुई नेता हैं बो सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं ,जिन पर सभी की नजर लगी हुई है .

Share This News :