Home > अपना शहर ,
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने दी शहरवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं

दीपोत्सव के पर्व दीपावली के अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सभी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। महापौर श्री शेजवलकर ने बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व सुख समृद्वि का पर्व है। इस पर्व को हम सबको हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए। इसके साथ ही शहर के सभी नागरिकों को ग्वालियर शहर के विकास के लिए सक्रिय सहभागिता करते हुए देश के सबसे स्वच्छ शहर, स्वच्छ ग्वालियर का आर्दश स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए नगर वासियों से अपील की कि जिस प्रकार हम दीपोत्सव पर्व के अवसर पर अपने परिवार की सुख समृद्वि के लिए अपने घर को स्वच्छ रखना चाहते हैं उसी प्रकार हमें इस पर्व को स्वच्छता पर्व के रुप में मनाते हुए अपने शहर को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे दीपावली के मौके पर हमारे साफ व स्वच्छ शहर पर भी लक्ष्मीजी की महाकृपा बरसे तथा शहर सुख समृद्वि के मार्ग पर निरंतर प्रगति करे।
सभापति ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं
दीपोत्सव के अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व को सभी शहरवासी मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से सदभावना के साथ मनाएं तथा शहर की खुशहाली एवं स्वच्छता के लिए मिलकर प्रयास करें।

Share This News :