Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम को क्यों आया गुस्सा

इंदौर।नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे सीएम शिवराजसिंह चौहान को लोगों ने पहली बार गुस्सा करते देखा। सीएम रविवार को सरदारपुर बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। पुराने बस स्टैंड पर दोपहर में वे जब रोड शो के लिए निकले तो भीड़ ज्यादा होने से कोट पहने एक शख्स उनसे बार-बार टकरा रहा था। इस बात से सीएम चौहान गुस्सा हो गए और उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और पीछे कर दिया। शांत स्वभाव के सीएम को ऐसा करता देख लोग दंग रह गए। बताया जा रहा है कि कोट पहना ये युवक सीएम का सुरक्षागार्ड था।

Share This News :