Homeखेल ,
मैच रोकने से कोहली नाराज, मैच रेफरी के कमरे में जाकर जताया विरोध

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन आखिरी सेशन के खेल रोके जाने से काफी नाराज हुए हैं.  दरअसल, मैच के दौरान पहले बारिश ने खलल डाला, लेकिन जब बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ, तो 5 ओवर बाद फिर खेल रुका.

इस बार खेल बारिश की बजाय मैदानी अंपायरों ने खराब रोशनी के चलते रोक दिया. इसके बाद कप्तान विराट कोहली गुस्से में मैदान से बाहर निकले और सीधे मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के कमरे में पहुंच गए. कोहली ने मैच रेफरी के सामने खेल रोके जाने पर अपनी       नाराजगी व्यक्त की.

आपको बता दें कि टीम इंडिया 25 साल बाद साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतकर इतिहास रचने के इरादे लेकर यहां आई थी. टीम इंडिया के लिए अफ्रीका में सीरीज जीत के लिहाज से यह मैच जीतना बेहद अहम है. अगर इस मैच का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा तो उनकी सीरीज जीत का सपना टूट जाएगा.

Share This News :