Homeखेल ,slider news,
कोहली का 21वां टेस्ट शतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 335 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में भारत ने 6 विकेट गंवा कर 209 रन बना लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन (0) और विराट कोहली (103) क्रीज पर हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ दिया है. टीम इंडिया को अब उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद है. 

Share This News :