Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विजयवर्गीय की राह नहीं आसान

(  विनय शर्मा )  बीजेपी  के राष्ट्रीय महासचिब कैलाश  विजयवर्गीय मध्यप्रदेश  बीजेपी का अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं.मगर राह इतनी आसान नहीं जितनी बो समझ रहे हैं .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्त में चुनाव लड़ा जाना है .पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पहले ही इस बात का एलान कर चुके हैं .चुनाव रणनीति के हिसाब से श्री विजयबर्गीय श्री चौहान के साथ बिलकुल फिट नहीं बैठते हैं .दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी हैं .इनके बीच कोई तालमेल या समन्य ब्य नहीं है .अगर श्री विजयवर्गीय को कमान दी जाती है तो टकराव तय है .सूत्र कहते हैं की केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ,केंद्रीय मंत्री थावर चंद गेहलोत ,सांसद राज्य सभा प्रभात झा के अलाबा शिवराज केविनेट के तमाम मंत्री नहीं चाहते की पार्टी की कमान श्री विजयबर्गीय को दी जाय.हांलाकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं ,कि पार्टी संगठन में कोई बदलाव नहीं हो रहा है . à¤²à¥‡à¤•िन लगातार इस बात कि चर्चाएं चल रहीं हैं कि  बदलाव जल्दी होगा .बताया गया है कि संघ भी जल्दबाजी में नहीं है .देखना अब यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है .

Share This News :