Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को दिए सहायता राशि के चैक

ग्वालियर पूर्व के विधायक और मध्यप्रदेश शासन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विधायक स्वेच्छानुदान निधि से सहायता राशि के चैक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनायें दी।

      श्रीमती माया सिंह ने रानीमहल परिसर में अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को सहायता राशि के चैक वितरित किए। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद श्री धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती करूणा स्वतंत्र सक्सेना, जबर सिंह, उपस्थित थे।

Share This News :