Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह ने डॉ. पापरीकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने आज वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रघुनाथ राव पापरीकर के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए एवं परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री लोकेन्द्र पाराशर भी उपस्थित थे।

      उल्लेखनीय है कि गत 24 अक्टूबर को डॉ. पापरीकर का असामयिक निधन हो गया था।

Share This News :