Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज और सिंधिया में होगा मुकाबला

मध्यप्रदेश में आ रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीन बदलता हुआ नजर आ रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई एक मीटिंग के बाद कांग्रेस अब बिना सीएम कैंडिडेट के चुनाव लड़ेगी। माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह से सीधा मुकाबला सिंधिया का ही होगा .हांलाकि दोनों को मुंगावली और कोलारस उपचुनाव की अग्नि परीक्षा से गुजरना है .सिंधिया को लेकर बातें तमाम हो रहीं हैं .लेकिन पार्टी आलाकमान का फैसला आना बाकी है सिंधिया मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या और जिम्मेदारी मिलती अभी तो अटकलों का दौर जारी है .कांग्रेस के कुछ नेता चाहते हैं की सिंधिया को जो भी जिम्मेदारी मिले बो दोनों उपचुनाव के बाद मिले ,मगर एक धड़ा कहता है की अगर जिम्मेदारी उपचुनाव से पहले मिले तो पार्टी जायदा लाभ मिलेगा .अगर पार्टी के नेता एक दूसरे की टांग खींचते रहे तो इस तरह गुटबाजी का लाभ बीजेपी को मिलेगा .पार्टी के एक बड़े नेता का कहना है की अगर गुटबाजी ऐसे ही रही तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस को कुछ मिलने बाला नहीं है .

Share This News :