Home > अपना शहर ,
ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच को हटाया

जनपद पंचायत बरई के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच को शासकीय राशि के दुरूपयोग और योजनाओं में रूचि न लेने के कारण पद से पृथक कर दिया गया है।

      एसडीएम घाटीगाँव श्री विनोद सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच श्री कप्तान सिंह आदिवासी पर विभिन्न शासकीय योजनाओं की लगभग 2 करोड़ की राशि को लंबित रखने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि न लेने का जिम्मेदार मानते हुए मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा-40 के तहत पद से पृथक कर दिया गया है।

Share This News :