Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
रेत माफिया का पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल

मुरैना। à¤°à¥‡à¤¤ माफिया ने सोमवार को जौरा थाना क्षेत्र के टुडीला गांव में लगी आग को बुझाकर लौट रहे पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालांकि कार्रवाई में पुलिस कर्मियों ने माफिया का एक ट्रैक्टर व बाइकें जब्त कर ली। दो पुलिस कर्मियों का उपचार अस्पताल में कराया गया है। घटना के बाद जौरा थाने से और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस वजह से माफिया के लोग भाग गए।

घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह जौरा पुलिस को सूचना मिली कि टुडीला गांव में लज्जाराम रावत के मकान में सिलेंडर से आग लग गई है। सूचना पर से पुलिस के ड्राइवर के साथ प्रधान आरक्षक कप्तान त्यागी व आरक्षक मनोज परमार टुडीला गांव पहुंचे।

लज्जाराम रावत के मकान में लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस कर्मियों ने फायरब्रिगेड भी बुलाई। आग बुझाने के बाद जब पुलिस कर्मी मय फायर दस्ते के वापस लौट रहे तो तो रास्ते में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में चंबल का अवैध रेत लेकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के वाहनों को देखकर ड्राइवरों ने ट्रैैक्टरों को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के सरपंच के घर के सामने पलट गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटा देख प्रधान आरक्षक कप्तान त्यागी व आरक्षक मनोज परमार मौके पहुंचे। तभी ट्रैक्टर के ड्राइवरों ने अपने गांव व परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी। यह खबर मिलते ही माफिया के करीब दो दर्जन लोग लाठियां लेकर आ गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाने का प्रयास करने लगे।

हालांकि इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने अपने वरिष्ठ अफसरों को भी सूचना दे दी थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले जाने का प्रयास किया तो माफिया के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह त्यागी के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा। मनोज परमार के हाथ पैर व पीठ में लाठी व पत्थर लगने से चोट आई। इसी दौरान जौरा से और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस बल को देखते ही माफिया के लोग मौके से भाग निकले। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस दौरान माफिया के लोग बाइकों दो बाइकों को मौके पर छोड़ गए। पुलिस ट्रैक्टर व बाइकों को जब्त कर अपने साथ जौरा थाने ले आई।

बुढ़ावली के लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली

बताया जाता है कि रेत के ट्रैक्टर बुढ़ावली गांव के लोगों की है, जो रेत का अवैध कारोबार करते हैं। पूरे मामले में खासबात यह रही कि रेत माफिया के लोग पुलिस कर्मियों पर हामला करते रहे और टुडीला गांव के लोग उन्‍हें बचाने तक नहीं आए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों में भी रेत माफिया का कितना खौफ है। 

Share This News :