Home > अपना शहर ,
सामूहिक निःशुल्क विवाह समारोह के लिए बैठक हुई

ग्वालियर। जनउत्थान न्यास के तत्वावधान में 17 फरवरी फुलैरा दौंज के अवसर पर निःशुल्क विवाह एवं निकाह समारोह की तैयारियों के लिए आज न्याय कार्यालय, ललितपुर काॅलोनी में न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद तमाम सदस्यों के आये सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। कटोराताल के सामने स्थित पं. रविशंकर हाॅस्टल मैदान पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विवाह एवं निकाह समारोह का आयोजन किया जायेगा। 251 फार्म जमा हो चुके हैं तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि 251 जोड़ों का सर्वजातीय निःशुल्क विवाह एवं निकाह का आयोजन के लिए गठित समितियों के सदस्यों को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिम्मेदारियां दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी सदस्यों ने कड़ी मेहनत व परिश्रम करके आयोजन को सफल करवाया था। इस वर्ष भेंट किये जाने वाले उपहारों में वृद्धि की जायेगी। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी की रस्म पूरी की जायेगी तथा 16 फरवरी को महिला संगीत का आयोजन होगा। इसमें कन्या पक्ष के परिवारजन भी मौजूद रहेंगे। न्यास का गरीब बेटियों का विवाह करने का जो संकल्प हैं, उसे हम सब मिलकर पूरा à¤•रेंगे। आयोजन को पूरा पारिवारिक माहौल देंगे, ताकि उन्हें लगे कि विवाह हमारे परिवार में ही हो रहा हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। बैठक का संचालन महेन्द्र शुक्ला एवं आभार सुरेश नीखरा ने व्यक्त किया।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद अशोक गेड़ा, राजेश्वर राव, छाऊलाल साहू, न्यास के कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव एवं श्रीमती कविता सोनी सहित धीरेन्द्र सिंह चैहान, मुनीश्वर सिंह तोमर, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, प्रेम सिंह तोमर, नरेश कौशिक, सतेन्द्र तोमर, जय नारायण द्विवेदी, सचिन गुप्ता, के.के. शर्मा, विनोद साहू, गजेन्द्र साहू, बृजेश पाठक, श्रीकृष्ण यादव, प्रदीप तोमर, रामकेश कौरव, श्रीमती अरूणा गुप्ता, डब्बू खान, अंकित कटठल, दिलीप अवस्थी, भुवनेश सारस्वत, गजेन्द्र कुशवाह, मुन्ना चंदेल, फूल सिंह प्रजापति, अभय कुमार सिंह, छोटू मण्डेलिया, धर्मवीर जाटव, बाॅबी सोनी, राकेश केरवार, भूपेन्द्र कुशवाह, विवेक कुशवाह, बबलू खरे, राजेन्द्र गुप्ता, मंजूर खां, समीर खान, मोटवानी आदि उपस्थित थे।

Share This News :