Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राष्ट्रपति पहुंचे चित्रकूट, नानाजी देशमुख की प्रतिमा का‍ किया अनावरण

सतना। à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤°à¤ªà¤¤à¤¿ रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने नानाजी देशमुख प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राज्यपाल ओपी कोहली और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदर्शनी से संस्थान के प्रकल्पों का अवलोकन किया। चित्रकूट प्रवास के दौरान वे कामदगिरी की परिक्रमा भी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चित्रकूट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है। कादमगिरी परिक्रमा मार्ग पर भी पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं।

Share This News :