Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विजयबर्गीय बोले यह अटकलें हैं ,पर आलाकमान तय कर चुका है ?

मध्य प्रदेश की सियासत में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की 'घर वापसी' हो सकती है. नंद कुमार चौहान, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. बीजेपी का केंद्रीय संगठन का एक बड़ा फेरबदल करने की दिशा में है. ऐसे में पार्टी केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश में बीजेपी की कमान कैलाश विजयवर्गीय के हाथों में सौंप सकती है.बीजेपी सूत्रों की माने तो मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी के मध्य प्रदेश इकाई का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है. मौजूदा समय में विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में पार्टी का काम देख रहे हैं. वो मध्य प्रदेश के इंदौर से हैं और शिवराज के मंत्रिमंडल में काफी अहम मंत्री रहे हैं. लेकिन शिवराज और विजयवर्गीय के बीच छत्तीस का आकड़ा रहा है और दोनों के रिश्ते जगजाहिर हैं.एक à¤…ंग्रेजी अखबार  में छपी खबर के मुताबिक  à¤•ैलाश विजयबर्गीय को मध्यप्रदेश बीजेपी का  à¤¬à¤¨à¤¾à¤¯à¤¾ जा सकता है. इस संबंध में विजयवर्गीय कहते हैं कि मुझें इसकी जानकारी नहीं है, ये हवा में सिर्फ अटकलें हैं. जबकि कहा जा रहा है कि विजयवर्गीय के संभावित घर वापसी पर शुक्रवार को उज्जैन में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में चर्चा हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल थे. à¤µà¤¿à¤œà¤¯à¤µà¤°à¥à¤—ीय बीजेपी आलाकमान के करीबी माने जाते हैं. 2015 में विजयवर्गीय ने चौहान के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर अमित शाह की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया.उधर गत रोज ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा में कहा था ,की बीजेपी अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह चौहान अपने पद पर बने रहेंगे .किसी तरह का बदलाव नहीं हो रहा है .

Share This News :