Home > अपना शहर ,
एकात्म यात्रा में सहभागी बने: तोमर

ग्वालियर । परम पूज्य शंकराचार्य की परंपरा को समझने उस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश में एकात्म यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा अभिनव अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को यह मालूम होना चाहिए कि हमारी आध्यात्मिक विरासत क्या है। हमारे संस्कार का केंद्र क्या है। यदि व्यक्ति के पास पैसा और पद है, लेकिन वह आध्यात्मिक नहीं है तो वह सकारात्मक नहीं हो सकता। इसलिए जगतगुरू शंकराचार्य की यात्रा में शामिल होकर आप सभी अपने जीवन को सकारात्मक और सार्थक बना सकते हैं। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर पार्टी की युवा इकाई को संबोधित करते हुए कही।
एकात्म यात्रा की तैयारियों में आहुत की गई इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री तोमर ने युवा मोर्चा को अन्य विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि ग्वालियर जिले में यह यात्रा 10, 11 एवं 12 जनवरी तक रहेगी। इसमें अधिक से अधिक सहभागिता होनी चाहिए। इससे पूर्व शहर में 9 जनवरी को एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में भी युवा मोर्चा की इकाई आगे आएं और प्रत्येक कार्यकर्ता 10 लोगों को साथ लेकर आए और इस आयोजन को सफल बनाए। एक अन्य कार्यक्रम मेरे दीनदयाल अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संबंध में भी श्री तोमर ने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने सबसे पहले प्रदेश की युवा मोर्चा की ईकाई को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता के माध्यम से मध्यप्रदेश, देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पं दीनदयाल जी के विचार पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों के कारण ही देश के सर्वोच्च पदों पर हमारे नेता है देश के 19 राज्यों में हमारी सरकारे हैं। 
तोमर ने युवा मोर्चा से आव्हान किया कि इस प्रतिस्पर्धा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करें और अपने आपको समाज के लिए तैयार करें। 23 जनवरी को होने वाली इस प्रतियोगिता में ग्वालियर जिले को 50 हजार लोगों को जोडने का लक्ष्य मिला है। तोमर ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर मुझे पूरा भरोसा है कि वे लाखों लोगों तक पं दीनदयाल जी के विचारों को पहुंचाने में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा उन्हें यह ध्यान रखना होगा की पार्टी आपको पदाधिकारी बनाती है, लेकिन नेता जनता ही बनाती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मोर्चे को आगे बढ़ाने के लिए एक जुनून सवार था और उन्होंने कभी पद की अपेक्षा भी नहीं की।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा युवा मोर्चा एक प्रयोगशाला है जहां युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, विचार सिद्धांत समझने का मौका मिलता है, लेकिन पार्टी की यह भी अपेक्षा रहती है कि उसे इस संगठन से ऊर्जावान कार्यकर्ता मिले जो आने वाले समय में भाजपा की बागडोर संभालें। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने आगामी 23 जनवरी को आयोजित होने जा रही राष्ट्र चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर आधारित प्रतिभागियों को देने हेतु पुस्तक (मेरे दीनदयाल) का विमोचन किया। बैठक का शुभारंभ तुलसी पूजन, प दीनदयाल उपाध्याय एवं डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के अंत में सैकडो युवा मोर्चा के साथियों ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का फूलों की बड़ी माला से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, एकात्म यात्रा के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जिलाउपाध्यक्ष अशोक जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, सुदीप भदौरिया, कोषाध्यक्ष सीपी मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी प्रतीक तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चैहान, युवा मोचा महामंत्रीगण हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा दीपक शर्मा, नूतन श्रीवास्तव सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :