Homeवायरल न्यूज़,slider news,
''मेरे लहजे में जी.हुजूर न था.इससे ज्यादा मेरा कसूर न था।''

 à¤°à¤¾à¤œà¥à¤¯à¤¸à¤­à¤¾ का टिकट नहीं मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता और कवि कुमार विश्वास का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हमला लगातार जारी है । विश्वास ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कार्यक्रम में कुमार विश्वास से राज्यसभा टिकट नहीं मिलने की वजह पूछी गई तो उन्होंने बहुत ही व्यंग्य भरे और अपने चिरपरिचित अदांज में जवाब दिया, ''मेरे लहजे में जी.हुजूर न था.इससे ज्यादा मेरा कसूर न था।कुमार विश्वास ने साक्षात्कार का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर डाला है। टेलीविजन चैनल पर यह साक्षात्कार आज रात दिखाया जाएगा। विश्वास ने साक्षात्कार में कहा, '' मैं तो केवल एक मोहरा हूं पिछले सात महीनों से इस माहिष्मति की शिवगामी देवी कोई और है जो हर बार नए कटप्पा लाकर मुझ जैसे बाहुबलियों à¤•ी हत्या कर देती है। मेरा उनसे आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से आए गुप्ताज से मिले योगदान का कुछ दिन आनंद लें। मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें।

Share This News :