Home > अपना शहर ,
महापौर ने किया वार्ड 62 में सीसी रोड का लोकार्पण

नागरिकों को अतिआवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। स्मार्ट सिटी योजना एवं अमृत योजना के तहत शहर में अनेक विकास कार्य कराए जाने हैं, उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज वार्ड 62 स्थित विक्रमपुर ग्राम में 6.70 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी रोड के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री भारत ंिसह कुशवाह, एमआईसी सदस्य श्री गंगाराम बघेल, श्री केशव सिंह सहित क्षेत्रीय पार्षद श्री नरेन्द्र ंिसह, श्री रामनाथ राणा, श्री पहलवान सिंह, श्री धर्मवीर सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 62 स्थित विक्रमपुर ग्राम में मौलिक निधि 6.70 लाख रुपए की लागत से सीमेंन्ट कंक्रीट रोड का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण आज अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि इस क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी नागरिक सहयोग करें। महापौर जी ने नाली निर्माण एवं टयूबबैल खनन करवाने की घोषणा की। वहीं इस अवसर पर विधायक श्री कुशवाह ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, तथा आगामी दिनों में शहर में बडी संख्या में विकास कार्य होने हैं। सभी नागरिकों को भी अपने शहर के विकास एवं स्वच्छ शहर के लिए सक्रिय सहभागिता दिखानी चाहिए। श्री कुशवाह ने 5 लाख की विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की।

  

Share This News :