Home > अपना शहर ,
एकात्म यात्रा को अभूतपूर्व बनायें - तोमर

ग्वालियर।  à¤¸à¤¾à¤®à¤¾à¤œà¤¿à¤• समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना के आधार स्तंभ आदि शंकराचार्य के जीवन  à¤à¤µà¤‚ कृतित्व से जन-जन को परिचित कराने के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने " एकात्म यात्रा '' के रूप में सराहनीय पहल की है । ग्वालियर जिले के निवासी भी एकात्म यात्रा का खुले दिल से भव्य स्वागत करें और इसमें शामिल भी हों । उक्त आशय के विचार केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° सिंह तोमर ने व्यक्त किये । श्री तोमर गुरूवार को यहां डॉ. भगवत सहाय सभागार में एकात्म यात्रा के प्रति जन-जागरण के सिलसिले में आयोजित हुये " संभागीय समूह गान "  à¤•ार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों को संबोधित कर रहे थे à¥¤ 
इस अवसर पर आदिगुरू शंकराचार्य के जीवन पर आधारित नाटक           " महापरिव्राजक" की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । खचाखच भरे   डॉ. भगवत सहाय सभागार में "रंग कुटुम्ब" संस्था के कलाकारों ने इस नाटक का मंचन किया । जिसमें आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा अपने अल्प जीवनकाल में भारतीय अस्मिता, सांस्कृतिक एकता और मानव मात्र में एकात्मता लाने के लिये किये गये प्रयासों को बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया गया । इसी कड़ी में संस्कृति विभाग की ओर से सामूहिक श्लोक गायन की प्रस्तुति भी हुई । 
केन्द्रीय मंत्री  à¤¤à¥‹à¤®à¤° ने कहा आदिगुरू शंकराचार्य ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को ऊँचाइयां प्रदान की । आध्यात्मिक शक्ति के अविरल प्रवास को सशक्त बनाये रखने एवं देश को एकता के सूत्र में पिराये रखने के लिये प्रदेश सरकार ने एकात्म यात्रा के रूप में अद्भुत आयोजन किया है। इसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हों और राष्ट्रीय चेतना को जगाने में सहभागी बनें । उन्होंने आव्हान किया कि जिले के नागरिक इस यात्रा को अभूतपूर्व बनाने में जुटें। à¤¸à¤‚त कृपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य भगवान शंकर के अवतार माने जाते हैं । उन्होंने प्राणिमात्र के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिये अपना  à¤œà¥€à¤µà¤¨ समर्पित किया । 
ग्वालियर शहर के एकात्म यात्रा के प्रभारी  à¤°à¤¾à¤œà¥‡à¤¶ सोलंकी ने जानकारी दी कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के निर्माण के लिये धातु संग्रहण एवं जन-जागरण के उद्देश्य से ग्वालियर में 10 जनवरी को 'एकात्म यात्रा' आयेगी । जिले में यह यात्रा 12 जनवरी तक प्रवास पर रहेगी । उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर में आदि गुरू शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जायेगी ।
आरंभ में अतिथियों ने आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्व्य लित कर एवं पुष्पाहार अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल सिंह यादव, साडा अध्यक्ष  à¤°à¤¾à¤•ेश जादौन, गौशाला से जुड़े संत  à¤…च्युतानंद जी, प्रभारी संभाग आयुक्त  à¤¡à¥€ डी अग्रवाल, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  à¤¶à¤¾à¤‚ति शरण गौतम,  à¤•मल माखीजानी व  à¤¶à¤°à¤¦ गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला शिक्षा अधिकारी  à¤†à¤° एन नीखरा व जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  à¤®à¥à¤¨à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° शेजवार मौजूद थे । 

Share This News :