Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर व्यापार मेला सांस्कृतिक एकता एवं भाईचारे का प्रतीक: तोमर

ग्वालियर। à¤—्वालियर व्यापार मेला सांस्कृतिक एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है। मेले के विकास में छोटे बडे व्यापारियों का बहुत बडा योगदान है। इस मेले के विकास एवं प्रगति के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेगें। यह बात केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्राम विकास मंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° सिंह तोमर ने गुरुवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में कही।
       à¤•लारंग मंच में आयोजित ग्वालियर व्यापार मेले के शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह, उच्च शिक्षा एवं जनशिकायत मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया, विधायक  à¤­à¤¾à¤°à¤¤ सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, राज्य निर्धन सामान्य आयोग के अध्यक्ष  à¤¬à¤¾à¤²à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥ शुक्ल, जीडीए अध्यक्ष  à¤…भय चैधरी, साडा अध्यक्ष  à¤°à¤¾à¤•ेश जादौन, प्रभारी आयुक्त ग्वालियर चंबल डी डी अग्रवाल, कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन एवं मेला सचिव  à¤¶à¥ˆà¤²à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° मिश्रा सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिकगण एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
       à¤•ार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय मंत्री  à¤¨à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर का मेला हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात है, सौ साल पुरानी यह परंपरा दिन पर दिन फलती फूलती जा रही है। समय के साथ साथ इस मेले में भी बहुत से परिवर्तन हुए हैं यह मेला विभिन्न संस्कृतियों का मेला है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में हमेशा यह कहा गया है कि युग के साथ अच्छाईयों को स्वीकार करो और आगे बढो। हम सब भी इसी भाव से मेले की प्रगति के प्रयास कर रहे हैं। 
       à¤‡à¤¸ अवसर नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि वर्तमान में लोगों की व्यस्ताएं बडी हैं तथा लोगों की रुचि भी बदल गई हैं लेकिन ग्वालियर का मेला आज भी जीवंत है। ग्वालियर के शिल्प मेला के लिए प्रति आज भी लोगों में रुचि है। मेले में जरुरत की हर चीज मिलती है। लोगों को साल भर इस मेले का इंतजार रहता है। ग्वालियर मेला लोगों के मनोरंजन एवं व्यापार का जरिया बन गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया ने कहा कि ग्वालियर का मेला हमारी धरोहर है। यह मेला सारे हिन्दुस्तान में चर्चित है। उन्होंने कहा कि अमीरों के लिए तो वर्ष भर मॉल में मेले चलते हैं लेकिन आम आदमियों के लिए ग्वालियर का मेला ही है जिसका वह वर्ष भर इंतजार करते हैं। पवैया ने कहा देश के अलग अलग राज्यों की कलाओं व कृतियों को लोग देखना चाहते हैं। खरीदना चाहते हैं, मेले में उनकी प्रगति होनी चाहिए। इसके साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भारतीय खेल कुश्ती आदि को और अधिक प्रोत्साहन मिलना चाहिए।     मेला व्यापारी समिति के अध्यक्ष  à¤®à¤¹à¥‡à¤¶ मुदगल ने मेले के विकास एवं प्रगति व व्यापारियों की सुविधा को लेकर और अधिक प्रयास करने की बात कही। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में मेले के कार्यकारी अध्यक्ष  à¤¡à¥€à¤¡à¥€ अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मेले के आयोजन के संबधित में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ग्वालियर मेला एप का लोकार्पण एवं सांस्कृतिक कैलेन्डर का विमोचन
        मेले के शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों द्वारा  à¤¸à¥à¤®à¤¿à¤¤ सक्सैना द्वारा मेले में आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए तैयार किए गए ग्वालियर मेला एप का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मेले में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए तैयार किए गए सांस्कृतिक कैलेन्डर का विमोचन भी किया। 

Share This News :