Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इन्होने कहा था चौधरी राकेश सिंह को बिभीष्ण

बिधान सभा में कांग्रेस पार्टी को नीचा दिखाने और ड्रामा कर पार्टी से बाहर हुए चौधरी राकेश सिंह को बीजेपी के मंच पर कटु सत्य सुनना पड़ा था .बीजेपी में शामिल होने के बाद मेला के मृगनयनी गार्डन में बीजेपी का एक कार्यक्रम था ,जिसमे श्री चौधरी मंच पर थे .मंच पर मौजूद बीजेपी के बड़े नेता और अब हरियाणा के गवर्नर प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा था ,अब अपने पास कांग्रेस से बिभीषन आ गए हैं . जो अपने को कांग्रेस की खामियां बताएँगे .इस पर ताली तो नहीं बजी मगर ख़ामोशी छा गई .श्री चौधरी के चेहरे की हवाइयां उड़ रही थीं .कार्यक्रम खत्म होने के बाद श्री चौधरी बगैर किसी से बात किय ,गाड़ी में बैठे और चले गए और बीजेपी कार्यकर्त्ता चटकारे लेकर बातें करते रहे .तब से श्री चौधरी बीजेपी के किसी बड़े कार्यक्रम में नजर नहीं आय और न ३८ नंबर बंगले पर कभी दिखे .यहां बता दें कि श्री चौधरी ने पार्टी छोड़ने के लिए यह सब ड्रामा भाई मुकेश चौधरी को बीजेपी से टिकिट दिलाने के लिए किय था .बैसे श्री चौधरी कांग्रेस में मजबूत नेता थे और राजा दिग्विजय सिंह की टीम के खास सदस्य थे .मगर बीजेपी में हांसिय पर चल रहे हैं .

Share This News :