Home > अपना शहर ,
संजू पर कांग्रेसियों के डोरे, लेकिन भाजपा में ही रहेंगी संजू

भिण्ड जनपद अध्यक्ष पद से साजिश के तहत हटाई गई भाजपा नेत्री संजू जाटव इन दिनों राजनैतिक और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी कारण अब कांग्रेस के आला नेताओं की नजर उन पर है और वह उनके माध्यम से अंचल में कांग्रेस के लिए फायर ब्राण्ड व पढ़ी लिखी महिला नेत्री की एन्ट्री कराना चाहते हैं। इसके लिए कुछ कांग्रेस के नेता उनके समर्थकों से संपर्क में हैं।
लेकिन अभी तक इस मामले में संजू जाटव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन संजू जाटव समर्थकों का कहना है कि वह भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता है। ज्ञांतव्य है कि संजू जाटव शुरू से ही संघ के विभिन्न संगठनों से भी जुड़ी रही है। वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाॅट सांध्यदेश डाॅट काॅम के मुताबिक इस संदर्भ में संजू जाटव स्वयं को हटाये जाने के बाद फिलहाल चुप्पी साधे हुये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात का प्लान बनाया है। पार्टी भी अब उनके प्रति आगामी रणनीति देखते लगातार संपर्क में हैं।

Share This News :