Home > अपना शहर ,
दीपावली त्यौहार के अवसर पर कानून व्यवस्था के लिये अधिकारी तैनात

दीपावली के त्यौहार के अवसर पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा एसडीएम और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को दायित्व सौंपा गया है।

एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि दीपावली के त्यौहार के अवसर पर धनतेरस से लेकर दीपावली की रात्रि तक शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहती है। इस दौरान भीड़ भरे बाजरों में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस बल के साथ-साथ एसडीएम व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम मुरार श्री गणेश जायसवाल व तहसीलदार श्री अनिल राघव को मुरार क्षेत्र, एसडीएम ग्वालियर श्री रिंकेश वैश्य व तहसीलदार श्रीमती मधुलिका सिंह को ग्वालियर सिटी, एसडीएम झाँसी रोड़ महिप तेजस्वी व तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को झाँसी रोड़ क्षेत्र, एसडीएम लश्कर श्री विजय राज व तहसीलदार श्रीमती योगिता वाजपेयी को लश्कर क्षेत्र, एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री एच बी शर्मा और अपर तहसीलदार श्रीमती शारदा पाठक को ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत सम्पूर्ण त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दीपावली वाले दिन प्रमुख स्थानों पर एम्बूलेंस की व्यवस्था

     पटाखों और फुलझड़ियों के त्यौहार दीपावली के दिन शहर के प्रमुख स्थानों पर एम्बूलेंस में डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों तथा फायरब्रिगेड तैयार रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं। इस त्यौहार के दौरान निर्वाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाने का निर्णय भी लिया गया है। इसके तहत विद्युत मण्डल द्वारा 24 घण्टे सतत निगरानी की जायेगी।

Share This News :