Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुंगावली और कोलारस में बीजेपी के यह दिगज्ज संभालेंगे मोर्चा , कांग्रेस के टॉप लीडर डटेंगे मैदान में

मुंगावली और कोलारस बिधान सभा उपचुनाव के लिए अब किसी भी समय चुनाव की तारीख घोसित हो सकती है.ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी ने प्रचार तेज कर दिया है .दोनों दलों के लिए यह सीटें जितना इस साल होने बाले बिधान सभा के लिए एक सन्देश होगा की हवा का रुख किस दिशा में है .खबरें यह भी आ रही हैं की बीएसपी कांग्रेस को समर्थन कर बीजेपी के सामने मुसीबत खड़ी कर सकती है .इन सब चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ताबड़तोड़ घोस्णाएँ कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है .चुनाव प्रचार में मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ,केन्दीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,थाब्रर चंद गेहलोत ,प्रदेश बीजेपी अध्य्क्ष नन्द कुमार सिंह चौहान ,संगठन महामंत्री सुहास भगत ,सांसद भागीरथ प्रसाद ,प्रभात झा , केबिनेट मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र ,यशोधरा राजे सिंधिया ,जयभान सिंह पबैया ,रुस्तम सिंह ,लाल सिंह आर्य के अलाबा कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी संगठन के पदाधिकारी मोर्चा सभालेंगे .कांग्रेस के यह दिगज्ज रहेंगे चुनवी मैदान में ;सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ,कमल नाथ ,कांतिलाल भूरिया ,सुरेश पचौरी ,नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र बिधायक जयवर्धन सिंह के अलावा कई तमान नेता प्रचार करने आएंगे .

Share This News :