Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाकाल मंदिर: जंजीर लांघकर गर्भगृह में घुसे "खास" श्रद्धालु

 à¤‰à¤œà¥à¤œà¥ˆà¤¨à¥¤ à¤®à¤¹à¤¾à¤•ाल मंदिर में नए साल के पहले दिन दर्शन व्यवस्था के नियम धरे रहे गए। सोमवार को गर्भगृह और नंदीहाल में प्रवेश प्रतिबंधित था। मगर कुछ पंडे-पुजारियों और अफसरों के परिचित "खास" श्रद्धालुओं ने सारे नियम तोड़ते हुए नंदीहॉल की जंजीर लांघकर गर्भगृह में प्रवेश कर लिया। यह देख आम श्रद्धालु मन मसोसकर रह गए।

साल के पहले ही दिन व्यवस्थाएं बनाए रखने में प्रबंध समिति लाचार नजर आई। सोमवार को 1.30 हजार श्रद्धालु ने राजाधिराज के दर्शन किए। इससे पहले सुबह भस्मारती के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हरिओम का जल चढ़ाने के लिए लगी कतार में धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।मंदिर में बदइंतजामी का आलम यह था कि एक महिला श्रद्घालु संध्या आरती में कुत्ता लेकर परिसर में प्रवेश कर गई। महिला पूरी आरती के समय गणेश मंडपम्‌ में बैठी रही, मगर सुरक्षाकर्मियों व मंदिर कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।

Share This News :