Home > अपना शहर ,
अहिंसा रैली में जैन श्वेताम्बर एवं दिगंबर समाज के लोग शामिल हुए

ग्वालियर। श्री दिगम्बर जैन जागरण युवा संघ ग्रेटर ग्वालियर के प्रेरणा स्त्रोत क्रांतिवीर मुनिश्री प्रतीक सागर महाराज के परम गुरूदेव आचार्यश्री पुष्पदंत सागर की 64वें अवतरण दिवस सोमवार को जैन समाज के लोगों ने शहर में धूमधाम के साथ मनाया। जिसमें अहिंसा यात्रा एवं शाकाहार रैली निकाली गई। गुरू भक्तों ने अहिंसा यात्रा एवं शाकाहार रैली में जयकारों के साथ लोगों को अहिंसा एवं शाकाहार का संदेश दिया। अहिंसा रैली में जैन श्वेताम्बर एवं दिगंबर समाज के लोग शामिल हुए। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम ने बताया कि अहिंसा यात्रा एवं शाकाहार रैली का शुभारंभ विधायक नारायण सिंह कुशवाह एवं समाजसेवी अनिल शाह ने जैन ध्वजा दिखाकर स्वर्ण जैन मंदिर से किया। यह रैली जैन स्वर्ण मंदिर से शुरू होकर गश्त का ताजिया, पाटनकर चैराहा, दौलतगंज, पारख जी का बाड़ा, सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, मोर बाजार, दाना ओली, नई सड़क से होती हुई वापस जैन स्वर्ण मदिर पर पहुंचकर समापन हुई। इस मौके पर संस्था के संरक्षक भरत जैन, राजेन्द्र जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेश जैन, अध्यक्ष महेन्द्र जैन, महामंत्री भूपेश जैन, श्वेताम्बर समाज के निर्मल कोठारी, अशोक वेद, संजय वेद, नीरज जैन, रवि जैन, दिनेश जैन, राहुल जैन, दिनेश जैन, भानू जैन, मनोज टाईगर, सागर जैन, भूपेन्द्र जैन, कौशाल जैन, प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम, सौरभ जैन, जीतू जैन, विशेष रूप से उपस्थित थे।
अहिंसा रैली में आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज का चित्र बग्गी में विराजमान था। रैली में गुरू भक्तों की खुशी साफ नजर आ रही थी। गुरू भजन गुरूदेव हम भक्त सरताज... गुरू तेरे नाम का दीवान हो गया ने गुरूभक्ति में नृत्य कर थे। समाज के लोगों ने रैली का जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। संचालन सचिव भूपेश जैन व भानू जैन एवं आभार संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने किया।

Share This News :