Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मैं दतिया के नागरिकों की सुख समृद्धि और दतिया के उत्रोत्तर विकास की ईश्वर से कांमना करता हूॅ ;डाॅ. नरोत्तम मिश्र

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र स्थानीय ज्योति मंदिर गाड़ी खाना दतिया में नववर्ष की पूर्व संध्या पर संत हजारीराम पंचायत द्वारा आयोजित भजन, गीत संगीत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसम्पर्क मंत्री द्वारा ज्योति पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान डबरा से आए कलाकारों के संगीत दल द्वारा भजन व गीतों की प्रस्तुतियां दी।जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दतिया के नागरिकों की सुख समृद्धि और दतिया के उत्रोत्तर विकास की ईश्वर से कांमना करता हूॅ। दतिया के सभी नागरिक हिल-मिल कर रहे और दतिया के विकास में सहभागी बने यही प्रार्थना है। कार्यक्रम में पहुंचने पर जनसम्पर्क मंत्री का सिंधी समाज द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, विजय सचदेवा के अलावा सर्वश्री गोविन्द ज्ञनानी, वाटूमल रतनानी, कक्कूमल मैम्बर, ओम प्रकाश वजीर, जगदीश सचदेवा, श्रीमती कुमकुम रावत, मोहन पाठक, प्रशांत ढेंगुला सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Share This News :