Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कुपोषण से मुक्ति अभियान का शुभारंभ डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने किया

दतिया । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सहरिया जनजाति की महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक-एक हजार रूपये प्रतिमाह की राशि दी जा रही है। जिले में योजना का शुभारंभ दतिया विकासखंड के ग्राम नीवरी से जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र द्वारा किया गया। 
योजना के तहत् सहारिया परिवार की प्रत्येक महिला को अपने बच्चों तथा पूरे परिवार को विशेष पोषण आहार के लिए एक-एक हजार रूपये प्रतिमाह की राशि दी जा रही है। à¤¯à¥‹à¤œà¤¨à¤¾ की शुरूआत के समय गांव में उत्सव जैसा माहौल था महिलाएं समूह में इकट्ठा होकर योजना के बारे में बतया रहीं थी। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा जब उन्हें एक हजार रूपये राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए तो उन्हें पूरा भरोसा हुआ कि अब हमें प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये की राशि मिलेगी। प्रत्येक महिला के खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि पहुंचा दी गई है और यह सिलसिला प्रतिमाह जारी रहेगा। 
श्रीमती सोमतिया ने बताया कि उन्हें एक रूपये किलो गेहूं, चावल, नमक तो मिलता था किन्तु सब्जी, भाजी और गुड़ के लिए अलग से पैसों की व्यवस्था करनी पड़ती थी। अब इस पैसे के मिल जाने से हम अपने बच्चों को सब्जी भाजी के साथ गुड़ दूध आदि दे सकेंगे जिससे हमारे बच्चे तंदरूस्त रहेंगे। इसी प्रकार की प्रसन्नता मुखी सहारिया, शांति सहारिया, रामो सहारिया, राजो सहारिया आदि ने कही। इस प्रकार करीब एक सैकड़ा महिला खुशी जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क नाम लेते देखी गई। 

Share This News :