Home > अपना शहर ,
घर-घर पहुँचाएँ एकात्म यात्रा का संदेश : तोमर

ग्वालियर।  “एकात्म यात्रा” सामाजिक सरोकारों से जुड़ा सांस्कृतिक अभियान है। इसलिये यात्रा का संदेश घर-घर पहुँचाकर अधिकाधिक जिलेवासियों को इसमें भागीदार बनायें। यह बात केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर एवं प्रदेश सरकार की नगरीय विकास व आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने रविवार को यहाँ व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर एकात्म यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। 
मालूम हो आदि शंकराचार्य की प्रतिमा निर्माण के लिये धातु संग्रहण और सामाजिक जन जागरण के लिये “एकात्म यात्रा” 10 जनवरी को ग्वालियर आयेगी। इस दिन यहाँ फूलबाग मैदान पर मुख्य जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ सरकार ने इस यात्रा से सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से जोड़ा है। यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व नशामुक्ति के प्रति जन जागरण के कार्यक्रम भी प्रमुखता से होंगे। ग्वालियर जिले में स्वच्छता अभियान को भी इससे जोड़ा गया है।  à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में सांसद प्रहलाद पटेल, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक नारायण सिंह कुशवाह व भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, यात्रा के शहरी क्षेत्र के प्रभारी राजेश सोलंकी, कलेक्टर राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, औद्योगिक अधोसंरचनागत विकास निगम के प्रबंध निदेशक सतेन्द्र सिंह व अपर कलेक्टर शिवराज वर्मा तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।  
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि इस महात्वाकांक्षी यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करें। शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी यात्रा का संदेश घर-घर में पहुँचाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा में शामिल संतजनों सहित अन्य प्रतिभागियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने भी यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। साथ ही कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज को एकात्म करना है। इसलिये समाज के हर वर्ग को इससे जोंड़ें। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि इस अद्वितीय और अदभुत अभियान का नेतृत्व संतगण करेंगे। इसलिये जन संवाद कार्यक्रम में भी उनकी पृथक से बैठक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में निकलने वाली उप यात्राओं में शुद्ध ताम्बे के कलश ही उपयोग में लाए जाएँ। इन कलशों में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के निर्माण के लिये मिट्टी एकत्रित की जायेगी। जिसका उपयोग प्रतिमा के आधार निर्माण में होगा। 
यात्रा के प्रति जन जागरण के उद्देश्य से शहर और ग्रामीण अंचल में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कलेक्टर राहुल जैन ने बताया कि शहर में 10 स्थानों पर आदि शंकराचार्य पर केन्द्रित नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। साथ ही यात्रा के पहुँचने पर फूलबाग मैदान पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भी आदि शंकराचार्य पर केन्द्रित तथा भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। एकात्म यात्रा के शहरी क्षेत्र के प्रभारी राजेश सोलंकी ने बैठक में जानकारी दी कि आदि शंकराचार्य “एकात्म यात्रा” 10 जनवरी को आयेगी। यात्रा का साडा प्रवेश द्वार (पुरानी छावनी चौराहा) पर स्वागत होगा। यहाँ से एकात्म यात्रा मल्लगढ़ा चौराहा, चार शहर का नाका, हजीरा व सेवानगर होते हुए लगभग दोपहर 2.30 बजे फूलबाग मैदान पर पहुँचेगी। ग्वालियर शहर के सभी 66 वार्डों से भी उप एकात्म यात्रायें निकलेंगीं, जो फूलबाग मैदान पहुँचकर मुख्य यात्रा में शामिल होंगीं। फूलबाग मैदान पर इसके बाद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जन संवाद कार्यक्रम होगा। 

Share This News :