Home > अपना शहर ,
धनतेरस कल, बाजार तैयार, ग्राहाकें के लिए विशेष ऑफर

ग्वालियर।   à¤§à¤¨à¤¤à¥‡à¤°à¤¸ पर सराफा बाजार, बर्तन कारोबारी, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर सहित हर व्यापारी अच्छा कारोबार होने की आस लगाए है। बाजार सजकर तैयार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने आकर्षक ऑफर रखे हैं। इस बार शुक्रवार को धनतेरस पड़ रही है। इस दिन खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है।

31 हजार तक पहुंच सकता है सोना

धनतेरस पर सराफा बाजार में सबसे ज्यादा रौनक रहती है। सराफा बाजार के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने बताया कि सोना 31 हजार तक पहुंच सकता है, क्योंकि दीपावली से पूर्व सोना बैंक की जगह व्यापारियों से लेना पड़ता है। जिससे सोना महंगा मिलता है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने की संभावना है, क्योंकि अगले महीने से सहालग भी शुरू हो रहे हैं। बुधवार को सोने का भाव 30 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। उधर, बर्तन कारोबारियों ने भी काफी स्टॉक कर रखा है।

इलेक्ट्रॉनिक आयटम और वाहनों पर विशेष ऑफरः

इलेक्ट्रॉनिक आयटम और वाहन विक्रताओं ने विशेष ऑफर रखा है। वहीं, धनतेरस के लिए कई लोगों ने पहले से ही वाहनों की बुकिंग करा रखी है।

Share This News :