Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सांसद अनूप मिश्रा ने किया विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन

दतिया । भाण्डेर विधायकघनश्याम पिरौनिया के विशेष प्रयासों से भाण्डेर क्षेत्र के ग्राम सालौन-ए में 2.16 करोड़ की लागत से विद्युत उपकेन्द्र स्थापित होगा। 33/11 विद्युत उपकेन्द्र का शिलान्यास मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक घनश्याम पिरौनिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, रूप सिंह सेंगर, जनपद अध्यक्ष भाण्ड़ेर श्रीमती जशोदा परिहार, मंडी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता प्रमोद पुजारी, जगदीश सिंह यादव, सुनील पण्ड़ा, मेघ सिंह गुर्जर, राजेश चैहान, गिरवर सिंह दांगी, राजाराम सिंह दांगी, गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेन्द्र सिंह यादव, डीई विद्युत पीके शर्मा तथा सहायक यंत्री गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान की भलाई के लिए प्रयत्नशील है। इस सब स्टेशन से बन जाने से 16 गांव के लोगों को फुल वोल्टेज से भरपूर बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उद्योगों की कमी पूर्ति के लिए एक उद्योग स्थापित करने हेतु प्रयास करूंगा। भाण्डेर विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि भाण्डेर क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रहने दूंगा। उन्होंने इस सब स्टेशन की स्थापना हेतु स्थानीयजन को बधाई दी।
अतिथियों द्वारा भाण्ड़ेर के पास हंसापुर में एक करोड़ 41 लाख की लागत से निर्मित बहु उद्देशीय वाणिज्यक कृषक सेवा केन्द्र हसापुर का लोकार्पण कियां इस दौरान उपरोक्त अतिथियों के अलावा, सहकारी संस्था सालौन-ए के अध्यक्ष गिरिवर सिंह दांगी तथा अन्यजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद अनूप मिश्रा का ग्राम बहादुरपुर से लेकर ग्राम सालोन-ए तक जगह-जगह स्वागत हुआ। भाण्डेर हरिओम पैलेस में विधायक भाण्ड़ेर द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Share This News :