Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सघनता पद्धति से उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि

प्रदेश में कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिये किसानों को खेतों पर पहुँचकर आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जा रही है। परिणाम स्वरूप प्रति हेक्टेयर उत्पादन में वृद्धि हुई है।उमरिया जिले के करकेली विकासखण्ड के घुलघुली क्लस्टर के ग्राम गहिरा टोला में किसान जमुना सिंह राठौर ने सघनता पद्धति से अरहर की फसल बोई। कटाई के बाद खराब मौसम में भी 25 से 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अरहर उत्पादन हुआ। फसल की कटाई के मौके पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. के.पी. तिवारी और श्री के.वी. सहारे भी मौजूद थे।कृषि वैज्ञानिक डॉ. तिवारी ने बताया कि उमरिया जिले में अरहर का औसत उत्पादन सामान्य रूप से 5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर ही हुआ करता है। सघनता पद्धति से किसान जमुना सिंह के खेत में अरहर का उत्पादन 4 से 5 गुना अधिक हुआ है। दिसम्बर माह में फसल पकने से जनवरी माह में अरहर को होने वाले पाले के नुकसान से भी बचाया जा सकता है। जमुना सिंह के खेत में हुए इस प्रयोग को देखकर आसपास के अन्य किसानों ने भी सघनता पद्धति को अपनाने की पहल की है।

Share This News :