Home > अपना शहर ,
महापौर ने गौपूजन कर पशु मेले का शुभारंभ किया

ग्वालियर। भारतीय संस्कृति और सभ्यता समृद्धशाली रही है। देश की खुशहाली एवं आर्थिक विकास में पशुधन का विशेष महत्व माना जाता है। पशुधन ने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही देश की तरक्की में भी अपना योगदान दिया है, क्योंकि पशुधन समृद्धि का प्रतीक जो माना जाता है। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने यह बात कही।
महापौर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं पशु पालन विभाग की ओर से पशु मेला प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेला एवं पशु प्रतियोगिता व गौपूजन समारोह के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चैधरी ने की। जबकि साडा अध्यक्ष राकेश जादौन विशिष्ट अतिथि थे। प्रभारी कमिश्नर डीडीअग्रवाल, पशु पालन विभाग के संयुक्त संचालक एसपी रायकवार, उप संचालक अशोक सिंह तोमर, मेला सचिव शैलेंद्र मिश्रा एवं अतिरिक्त उप संचालक एसएस यादव इस दौरान विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उप संचालक डाॅ. आरएम स्वामी तथा आभार प्रदर्शन उप संचालक ओपी त्रिपाठी ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने गौपूजन कर विधिवत रूप से पशु मेले का शुभारंभ किया।

Share This News :