Home > अपना शहर ,
समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय से लोगों को एक ही दिन में मिलेगा लाभ

ग्वालियर । प्रदेश में डिजिटल सुशासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए अब नागरिकों को “समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय” की नई व्यवस्था के अंतर्गत एक दिन में सेवायें मिलने लगेंगीं। इसकी शुरूआत प्रदेश भर में 11 जनवरी 2018 से होगी। इसके तहत 14 विभागों की 45 सेवाओं को शामिल किया गया है। इन सभी योजनाओं का लाभ लोगों को एक ही दिन में दिया जायेगा। 
कलेक्टर राहुल जैन ने यह जानकारी सभी जिला अधिकारियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की सेवायें इसमें शामिल हैं, वे सभी अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये तैयार रहें। योजना के क्रियान्वयन होते ही संबंधित सेवाओं का प्रदाय एक दिन में करना प्रारंभ हो जायेगा। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से जिले में हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर राहुल जैन ने निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार सहरिया परिवार की महिलाओं को पोषण आहार हेतु प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्रदाय की जाना है। इसके लिये शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सहरिया परिवारों की जानकारी तत्काल उपलब्ध करायें, ताकि इन परिवारों की महिलाओं को पोषण आहार हेतु एक हजार रूपए की राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य को विभागीय अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। 
कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि जिले को दिव्यांग मित्र बनाने के लिये आयोजित किए गए शिविरो में प्राप्त आवेदन पत्रों की विभागीय अधिकारी समीक्षा करें। इसके साथ ही अन्य प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा करें। समीक्षा के दौरान दिव्यांगों को शासन की जिन योजनाओं में लाभान्वित किया जा सकता है, उसमें लाभान्वित करने की कार्रवाई तत्परता से करें। शिविरों में पंजीकृत हुए सभी दिव्यांगों को आधारकार्ड भी तैयार कर प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 
 
स्वच्छता सर्वेक्षण में विभागीय अधिकारी अपनी भूमिका का निर्वहन करें 
कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य जिले में जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में किया जायेगा। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य सभी विभागों का कार्य है। स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्य में कुछ ही समय बचा है। विभागीय अधिकारियों को जिन-जिन वार्डों की जवाबदारी सौंपी गई है। वे उनमें नियमित भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और स्वच्छता का कार्य कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रभारी अधिकारी अपने-अपने वार्ड में रहवासियों की समितियाँ भी स्वच्छता के कार्य हेतु गठित कराने की कर्रवाई सुनिश्चित करें। 
कलेक्टर राहुल जैन ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनों की समस्याओं के निराकरण और उनके आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्रवाई हेतु उत्तरा सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इस सॉफ्टवेयर को सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की जानकारी जिला अधिकारियों को अपने मोबाइल पर ही मिल सकेगी। जिसके निराकरण में तत्परता दिखाते हुए अधिकारी आवेदक को तत्काल राहत उपलब्ध करा सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर का अधिकारी अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। जाति प्रमाण-पत्र जारी करने का कार्य तत्परता से किया जाए। जिन अनुविभागीय अधिकारियों के पास आवेदन पत्र लंबित हैं, उन्हें तत्काल निराकृत करने की कार्रवाई करें। जन-सुनवाई, समाधान ऑनलाइन और सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित सीमा में ही अधिकारी सुनिश्चित करें। 
बैठक में निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग के निर्माण कार्यों का कार्य समय-सीमा और गुणवत्ता में पूर्ण करें। निर्माण विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सड़कों के संधारण के कार्य को भी विभागीय मद से करें।  à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में अपर कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Share This News :