Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
क्या शिवराज भी करेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी का अनुसरण

मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी क्या अंध बिश्वाश का मिथक तोड़ कर अशोकनगर जायेंगे और महाकाल की नगरी उज्जैन में रात्रि विश्राम कर पीएम मोदी और सीएम  योगी का अनुसरण करेंगे .योगी जी  ने नोएडा  जाकर   à¤¦à¤¿à¤–ा दिया की बे अंध विश्वाश से डरते नहीं है .कुर्सी जाने के भय से अबतक उत्तरप्रदेश का कोई सीएम नोयडा नहीं जाता था . मगर योगी जी ने इस मिथक को तोड़ दिया है . पीएम श्री मोदी ने इस बारे में नोयडा में कहा की  à¤¨à¥‹à¤à¤¡à¤¾ को लेकर जो भ्रम बनाए गए थे, उन्हें तोड़ दिया है. मोदी ने योगी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि आज योगी जी ने नोएडा के साथ जो टीका लगा उसे अपने बल बूते हटा दिया.रैली में पीएम मोदी बोले कि योगी जी के कपड़े देखकर ये भ्रम फैलाया जाता है कि वे आधुनिक सोच के नहीं हो सकते हैं, सिर्फ मान्यताओं में बंधे हुए सिर्फ पुराण पोथी वाले होंगे. नोएडा को लेकर ऐसी छवि बनाई गई थी कि यहां कोई सीएम नहीं आ सकता, अगर आएगा तो उसकी कुर्सी चली जाएगी. लेकिन योगी जी ने बिना बोले ही इस आचरण को खत्म कर दिया है.पीएम ने बताया कि जब वे गुजरात के सीएम बने तो उन्हें भी ऐसी 6-7 जगहों के नाम बताए गए जहां जाने पर कुर्सी जाने का खतरा था. लेकिन मैं सुरूआती एक साल में ही वहां पर गया जहां तीन दशक से कोई नहीं गया था. मैं हर जगह गया, शान से गया और सबसे लंबे समय तक गुजरात का सीएम रहा.गौरतलब है कि यूपी की सियासी जमात के बीच अनकही मान्यता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जो भी शख्स नोएडा पहुंचेगा, उसकी सत्ता छिन जाएगी. अपशगुन का ये चक्रव्यूह इतना खतरनाक माना जाता है कि 19 सालों में सिर्फ मायावती ने ही बतौर सीएम नोएडा का दौरा किया था. अब मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़ दिया है.

Share This News :