Home > अपना शहर ,
कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा पूर्व तैयारियों के लिये एससी-एसटी अभ्यर्थी 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं

मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिये जो कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री लेवल चयन परीक्षा 2016 में सम्मिलित होने वाले हैं, का नि:शुल्क प्रशिक्षण 2 नवम्बर 2016 से प्रारंभ किया जा रहा है।

      इस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एससी तथा एसटी आवेदक नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये 27 अक्टूबर 2016 तक आवेदन पत्र संभागीय अनुसूचित जाति परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर संभाग शारदा विहार, सिटी सेंटर में जमा कर सकते हैं। नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश के मूल निवासी, जाति तथा आय प्रमाण-पत्र एवं हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्ड्री (10+2)  की अंकसूची आवेदन पत्र के साथ लगाना होगी। आवेदक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखता हो तथा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता परीक्षा के कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य रहेगा।

Share This News :