Homeखेल ,
रोहित ने खोला रिकॉर्ड सबसे तेज टी20 शतकीय पारी का राज

इंदौर। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को होलकर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया। रोहित की धमाकेदार 118 रनों की पारी की मदद से भारत ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 88 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की संयुक्त बढ़त हासिल कर ली।

रोहित ने मात्र 35 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित ने यह पारी कैसी खेली, इसका राज मैच के बाद उजागर किया। रोहित ने कहा, ‘मैं ज्यादा पॉवर का इस्तेमाल नहीं करता, मेरा भरोसा टा‍इमिंग पर रहता है। मैं फील्ड के अनुरुप अपने शॉट्‍स खेलता हूं। मैं अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानता हूं और उसी को ध्यान में रखकर फील्डरों के हिसाब से शॉट्स खेलता हूं।'

Share This News :