Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अनूप और गोविन्द में होगी चुनावी जंग

बीजेपी और कांग्रेस के दोनों कद्दाबर नेताओं सांसद और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा और कांग्रेस के फायर ब्रांड लीडर बिधायक और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविन्द सिंह के बीच एक बार फिर मुकाबला होगा ,ऐसी खबरें आ रहीं हैं .बीजेपी हलकों में चर्चा है की सांसद अनूप मिश्रा को आगामी बिधान सभा चुनाव में डॉक्टर गोविन्द सिंह को घेरने के लिए लहार बिधान सभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है . बीजेपी कई वर्षों से लहार सीट हारती आ रही है ,ऐसे में अनूप मिश्रा को लहार भेज कर बीजेपी चुनावी लड़ाई को मजबूत बनाना चाहती है. बीजेपी ने पिछले चुनाव में में भी लहार और पिछोर में के पी सिंह कक्काजू की सीट पर खूब ताकत लगाई ,मगर दोनों सीटें बीजेपी हार गई .तत्कालीन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा इन दोनों सीट को जीतने का दम भरते थे .मगर जीत दोनों जगह कांग्रेस की हुई .डॉक्टर गोविन्द सिंह ने तो प्रभात झा को लहार से चुनाव लड़ने का न्योता तक दे डाला था .मगर  २०१८ के चुनाव में सांसद अनूप मिश्रा को बीजेपी लहार भेज कर लड़ाई को मजबूत बनाना चाहती है. यहां बता दें कि मुरैना सांसद के चुनाव में दोनों सामना हो चूका है और कांग्रेस उम्मीदबार के रूप में डॉक्टर गोविन्द सिंह चुनाव हार गए थे .

Share This News :