Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यशोधरा राजे सिर पर चांदी का कलश रख चलीं पैदल

शिवपुरी में 10 साल की जद्दोजहद के बाद मड़ीखेड़ा डेम से नागरिकों के लिए पानी पहुंचा। स्वागत करने के लिए सिंधिया राजवंश की राजकुमारी रही मिनिस्टर यशोधरा राजे सिंधिया ने खुद अपने सिर पर कलश रखा और शहर में पैदल निकल पड़ीं। यह बात अलग है कि ‘श्रीमंत’ के सिर चढ़ा कलश भी चांदी का था। à¤®à¥Œà¤•ा शुक्रवार को 10 साल की जद्दोजहद के बाद 29 किमी की दूरी तय कर शहर में पहुंचे सिंध के पानी के स्वागत का था, इसके लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा था।  à¤¯à¤¶à¥‹à¤§à¤°à¤¾ राजे ने न सिर्फ जल से भरा कलश सिर पर रखा, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लॉव लश्कर के साथ पैदल ग्वालियर बायपास से सदर बाजार, न्यू ब्लॉक, कस्टम गेट, जल मंदिर रोड, और माधौ चौक व पुराना बस स्टेंड होती हुई पूरे 5 किमी का रास्ता तय किया। 
 à¤¯à¤¾à¤¤à¥à¤°à¤¾ सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची तो मंत्री ने सिंध के पानी से सिद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर यशोधरा ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं, क्योंकि उनका जनता के लिए लिया गया संकल्प पूरा हुआ है।

Share This News :