Home > अपना शहर ,
सिंधिया को घेरने बीजेपी की यह टीम है तयारी में

भगवा दल अब नये चेहरों को प्रस्तावित उपचुनावों के बाद राज्य आम चुनावों की बड़ी जिम्मेदारियां सौंप सकता है। पहले इस नये शक्ति केन्द्र को उपचुनावों में आजमाया जा रहा है। इस शक्ति केन्द्र का हिस्सा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया और गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह है। इनको पार्टी समय-समय पर नई जिम्मेदारियां सौंप रही है।
आगामी प्रस्तावित उपचुनावों के लिएडॉक्टर  नरोत्तम à¤®à¤¿à¤¶à¥à¤° को कमान सौंपी गई है। जबकि मुख्यमंत्री ने उपचुनावों के लिए कम प्रचार का मन बनाया है, क्योंकि यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस के संभावित चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया से है। इसलिए अंचल के इन दिग्गजों को सिंधिया की घेराबंदी की कमान दी गई है। भगवा दल के इस नये शक्ति केन्द्र के जरिए शिवराज 2018 की लड़ाई लड़ने के मूड में है। उपचुनावों का परिणाम जो भी हो परंतु यह नया शक्ति केन्द्र एक पावर बनकर उभरेगा। जो आगामी दिनों में पार्टी में एक नई राजनीति का उदय करेगा। 

Share This News :