Home > अपना शहर ,
स्मार्ट सिटी ; कार्यशाला का आयोजन २२ दिसंबर को , तोमर करेंगे शुभारंभ

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में शामिल ग्वालियर को स्मार्ट बनाने और विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं आधुनिकता के लिए देशभर की स्मार्ट सिटीज में कार्यरत वेन्डर्स , कान्ट्रेक्टरर्स एवं इन्वेस्टर्स की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल २२ दिसंबर शुक्रवार को किया जाएगा। 
उक्त जानकारी नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, सीईओ स्मार्ट सिटी महीप तेजस्वी नेपत्रकारों को  दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। कार्यशाला में मंत्री नगरीय विकास श्रीमती माया सिंह, उच्चशिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया , महापौर विवेक शेजवलकर, विधायक नारायण सिंह कुशवाह, भारतसिंह कुशवाह , साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी के साथ ही संभागायुक्त ग्वालियर बीएम शर्मा, परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव , आबकारी आयुक्त मप्र अरूण कोचर, पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अनिल कुमार, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष निगमायुक्त विनोद शर्मा सहित देश भर में स्मार्ट सिटी का काम कर रहे लगभग सौ इन्वेस्टर्स कान्ट्रेक्टरर्स तथा महानगर में काम करने वाले सभी विभागों के ठेकेदार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला आईआईटीटीएम के सभागार में होगी। 
कार्यशाला का उददेश्य स्मार्ट सिटी को और बेहतर ढंग से कार्य कराना है। वहीं कार्य गुणवत्ता से स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के तहत हों उसका लाभ स्मार्ट सिटी को मिले इसका प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि ७२ प्रकार के माडयूल्स पर काम होगा। एक प्रश्र के उत्तर में निगमायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि महानगर में अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। 

Share This News :