Home > अपना शहर ,
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौहान का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान के प्रथम नगर आगमन पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर युवा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
 à¤¸à¥à¤Ÿà¥‡à¤¶à¤¨ पर स्वागत के बाद नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान युवा साथियों के साथ एक भव्य रैली के रुप में संभागीय कार्यालय पहुंचे। रैली के बीच-बीच में उनका जगह-जगह दुकानों पर युवा कार्यकर्ताओं ने और व्यापारी भाइयों ने अपने प्रतिष्ठान पर भी स्वागत किया। युवाओं का हुजूम जुड़ता गया और वह उसके बाद भाजपा संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर पहुंचे। वहां पर भी मौजूद युवा साथियों ने उनका भव्य स्वागत किया। 
 à¤‡à¤¸à¤•े बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान ने मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठजनों का आभार प्रकट किया और उनके चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, विनय जैन, प्रतीक तिवारी, विक्रांत भदौरिया, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कमल माखीजानी ने एवं आभार शरद गौतम ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा कार्यकर्ता रहता है विवेक को भी अपने युवा साथियों को साथ लेकर युवा मोर्चा को आगे बढ़ाना है और भारतीय जनता पार्टी को पोलिंग स्तर तक मजबूत करना है और इस काम में उनके लिए जिले के हर पदाधिकारी और वरिष्ठ नेतृत्व हमेशा उनके साथ है और भारतीय जनता पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओं का एक अलग महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी युवा मोर्चा में काम किया है और और उन्होंने पार्टी को आगे बढाने का काम किया है। इसी तरीके से विवेक चौहान को भी युवा मोर्चा को आगे बढ़ाना है।
शर्मा ने नवनियुक्त दोनों जिला महामंत्री हरीश यादव और निर्दोष शर्मा  à¤•ो भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी और उनको भी विवेक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा।

Share This News :