Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एसपी गौरव तिवारी पर बन रही फिल्म, की शूटिंग क्यों रुकी

छिंदवाड़ा । à¤…पनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहने वाले एसपी गौरव तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह उन पर बन रही फिल्म है जिसका पोस्टर भी जारी हो चुका है और नए साल पर इसे रीलीज भी किए जाने का प्लान था, लेकिन फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

एसपी गौरव तिवारी का कहना है इस फिल्म के लिए उनकी अनुमति नहीं ली गई है वहीं फिल्म से जुड़े कलाकारों का कहना है उनकी मंशा फिल्म के जरिए एसपी के अच्छे कामों को पर्दे पर लाने की है। सतपुड़ा फिल्म के बैनर तले बन रही यह फिल्म बायोपिक है जो चंदे के पैसे से बनाई जा रही है।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे कलाकार विश्वेश चंदेल का  à¤•हना है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके बाद नए सिरे बात कर आगे का काम किया जाएगा। फिल्म की 50 फीसदी से ज्यादा हिस्से की शूटिंग हो चुकी है। लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद उस समय सामने आ गया जब पुलिस कप्तान ने उनके नाम से बन रही फिल्म की अनुमति नहीं देने की बात कहीं।

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है उन्होंने अपने सीमित संसाधन में एसपी गौरव तिवारी नाम की फिल्म बनाई है à¥¤

Share This News :